ग्राम पिनकापार में भाई दूज के पावन अवसर पर भव्य मंडई-मेला का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए खुज्जी विधायक भोलाराम साहू.....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

ग्राम पिनकापार में भाई दूज के पावन अवसर पर भव्य मंडई-मेला का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए खुज्जी विधायक भोलाराम साहू.....

छुरिया।खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड छुरिया अंतर्गत ग्राम पिनकापार में भाई दूज के पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में पारंपरिक मंडई-मेला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधाय भोलाराम साहू शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक साहू का ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वाराआत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विधायक  साहू ने क्षेत्रवासियों को भाई दूज एवं मंडई-मेला की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक  साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मंडई-मेला परंपरा हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन ग्रामीण अंचलों की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और आपसी मेल-मिलाप का अवसर प्रदान करते हैं। हमारी लोकपरंपराएं और सांस्कृतिक धरोहर हमारी पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मंडई-मेला के अवसर पर ग्राम में उत्सव एवं उल्लास का माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया। विधायक की उपस्थिति से ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के जिला प्रवक्ता चुम्मन लाल साहू, रवि साहू जनपद सदस्य एवं जिला कांग्रेस महामंत्री, जिला महामंत्री राजू सिन्हा, किसान मोर्चा महामंत्री राम कुमार साहू, ब्लॉक कांग्रेस सचिव भावेश सिन्हा, जनपद सदस्य छुरिया  रेखा बाई गंधर्व, ग्राम पंचायत पिनकापार के सरपंच मशाराम कंवर, उपसरपंच राकेश धनकर, ग्राम प्रमुख गीतालाल यादव, सुकलाल चंद्रवंशी, अशोक मरकाम, के.आर. कुंजाम सर, अर्जुनलाल ठाकुर, पूर्व सरपंच देवीलाल मरकाम, किशोर कुंजाम, माखनलाल, दिनेश यादव, पंच जामुन बाई नेताम, राजकुमार चंद्रवंशी, पंच श्यामलाल साहू, गिरधारीलाल नेताम, कुलेश राम चंद्रवंशी सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम पारंपरिक उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations