पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता : गीता घासी साहू
मोहला। धान बोनस वितरण के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय सामुदायिक भवन दशहरा मैदान मोहला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, संजीव शाह पूर्व विधायक , कलेक्टर, डीएफओ, श्रीमती कमलेश सारस्वत अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती किरण डोंगरे जनपद सदस्य सत्यभामा सलामे, दिलीप वर्मा जिला भाजपा महामंत्री,विजय जैन जिला भाजपा कोषाध्यक्ष,रतन तारम भाजपा मंडल अध्यक्ष, लखन कलामे अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ भाजपा ,अध्यक्ष हेमंत ठाकुर, सुश्री संध्या नामदेव तहसीलदार मोहला, श्याम लाल ठाकुर, अनिल बनज, प्रमोद सोम, आशीषरामटेके, पुनीत देशमुख रहमतुल्ला कुरैशी, लच्छू राम घोवड़े,गिरीश कुमार पाटर, सतीश कुमार कौरे, भाई लाल देवांगनआदि मौजूद रहे।
धान बोनस राशि वितरण समारोह में राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू शामिल हुई। 25 दिसंबर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया श्रीमती गीता घासी साहू ने स्थानीय सामुदायिक भवन दशहरा मैदान मोहला आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है 25 दिसंबर को देश अपने लाडले नेता की जन्म जयंती मना रहा है उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रीमती गीता घासी साहू ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई के योगदानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके योगदानों को याद किया। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव ही किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए किसानों के लिए काम करने वाली सरकार है छत्तीसगढ़ को विकास में नई दिशा नई गति प्रदान करने के लिए माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया था हम उसके योगदानों को कभी नहीं भूल पाएंगे।
सुशासन दिवस पर 23 हजार 715 किसानों को 25 करोड़ 20 हजार रुपए अंतरित किया गया
मोहला भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में 2 साल का धान का बकाया बोनस राशि अंतरित किया गया। यह दिन किसानों के लिए खुशियों की झोली लेकर आ आई है। यह तिथि को किसानों के खाते में 2 साल का धान का बकाया राशि किसानों के खाते में आंतरिक किया गया। 25 दिसंबर सुशासन दिवस के अवसर पर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत वर्ष 2014-15 एवं 15 16 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वालों किसानों के खाते में 2 साल का बकाया बोनस राशि अंतरित किया गया । उल्लेखनीय है कि जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 2014-15 में 14446 किसानों ने समर्थन में ध्यान विक्रय किया था इसी प्रकार 2015-16 में 9269 किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय किया गया। वर्ष 2014-15 के लिए 14446 किसानों को 17 करोड़ 81 लाख 51 हजार रुपए की राशि अंतरित किया गया इसी तरह 2015-16 के लिए 9269 किसानों को 7 करोड़ 18 लाख 69 हजार की राशि अंतरित किया गया। इस प्रकार से दोनों वर्षों को मिलाकर जिले 23715 किसानों को 25 करोड़ 20 हजार की राशि किसानों के खाते में अंतरित किया गया।

Facebook Conversations