स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में बोल्ड हुए सूर्या
त्वरित ख़बरें - अभिजीत दुबे रिपोर्टिंग

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में मुंबई के बल्लेबाज 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन ही बना सके।


इस मैच में कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले, तो कुछ ने फैंस के दिल भी तोड़े। मुकाबले के दौरान लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पंड्या और रवि बिश्नोई चोटिल हुए। तो सूर्यकुमार यादव विकेट के पीछे स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में यश ठाकुर की बॉल पर बोल्ड हो गए।

मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स और मैच पर उनका इम्पैक्ट इस खबर में हम जानेंगे...

1. दूसरे ओवर में डेविड ने टपकाया हुड्डा का कैच, अगले ही ओवर में आउट हुए
लखनऊ के लिए काइल मेयर्स की जगह ओपन करने उतरे दीपक हुड्डा को दूसरे ओवर में जीवनदान मिला, लेकिन वे इसका लाभ नहीं उठा सके। क्रिस जॉर्डन की पहली ही बॉल को हुड्‌डा ने अपने पीछे फाइन लेग की ओर शॉट खेला और बॉल हवा में चली गई। फील्डिंग कर रहे टिम डेविड 28 मीटर दौड़ते हुए आए, वे बॉल तक पहुंच भी गए, लेकिन बॉल आखिरी क्षणों में उनके हाथ से छिटक गई।

इसके बाद तीसरे ओवर में बेहरनडॉर्फ की पहली ही बॉल पर टिम डेविड ने मिड ऑन पर हुड्‌डा का कैच पकड़ा।

इम्पैक्ट- पावरप्ले में हुड्डा का विकेट मिलने से लखनऊ प्रेशर में आ गया। क्विंटन डी कॉक भी दवाब में आ गए।

दीपक हुड्डा 7 बॉल में 5 रन बनाकर आउट हुए।

दीपक हुड्डा 7 बॉल में 5 रन बनाकर आउट हुए।

टिम डेविड ने दूसरे ओवर में हुड्डा का कैच छोड़ा।

टिम डेविड ने दूसरे ओवर में हुड्डा का कैच छोड़ा।

2. बेहरनडॉर्फ ने दो बॉल पर लिए दो विकेट
मुंबई के बॉलर जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो बॉल पर दो विकेट झटके। मैच के तीसरे ओवर की पहली बॉल पर बेहरनडॉर्फ ने हुड्डा को आउट किया। फिर दूसरी ही बॉल पर बल्लेबाजी करने आए मांकड़ का विकेट लिया। बेहरनडॉर्फ ने मांकड़ को लेंथ बॉल फेंकी। मांकड़ बॉल को नहीं समझ सके और गेंद बल्ले के किनारे से लगकर स्टंप के पीछे खड़े विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में चले गई।

इम्पैक्ट - तीसरे ओवर में दो विकेट गिरने से लखनऊ दवाब में आ गई और पावरप्ले में मात्र 35 रन ही बना सकी।

बेहरनडॉर्फ ने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए।

बेहरनडॉर्फ ने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए।

3. क्रुणाल पंड्या 49 रन पर रिटायर्ड हर्ट
LSG के कप्तान क्रुणाल पंड्या चोटिल हो गए। पंड्या 16वें ओवर में 49 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान ओवर की आखिरी बॉल पर क्रुणाल सिंगल लेने के लिए दौड़े, इस दौरान उन्हें पैर की मसल्स में खिंचाव आ गया। इस वजह से क्रुणाल रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम में चले गए। हालांकि, दूसरी पारी में क्रुणाल वापस आए और उन्होंने पूरे 4 ओवर फेंके।

इम्पैक्ट - क्रुणाल के जाने से नए बल्लेबाज आए निकोलस पूरन को जमने में समय लगा और वे 8 बॉल में 8 रन ही बना सके।

क्रुणाल चोटिल होने के बाद पवेलियन गए। दूसरी पारी में क्रुणाल फिर फील्ड पर आ गए।

क्रुणाल चोटिल होने के बाद पवेलियन गए। दूसरी पारी में क्रुणाल फिर फील्ड पर आ गए।

4. बिश्नोई ने रोहित का कैच पकड़ा, लेकिन लड़खड़ाकर बाउंड्री पर ही गिर गए
लखनऊ के स्पिनर रवि बिश्नोई ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का कैच छोड़ दिया। छठे ओवर की 5वी बॉल पर यश ठाकुर की गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल किया। फील्डिंग कर रहे रवि बिश्नोई कैच लेने के लिए बॉउंड्री लाइन के आगे आए और आसानी से कैच ले लिया, लेकिन कैच लेते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बॉउंड्री लाइन के ऊपर गिर गए और बॉल बॉउंड्री के बाहर चले गई।
इम्पैक्ट - मुंबई को अच्छी शुरुआत मिली। रोहित ने 25 बॉल में 37 रन की पारी खेली।

बिश्नोई ने रोहित का कैच छोड़ा, लेकिन फिर 10वें ओवर में बिश्नोई ने रोहित का विकेट लेकर लखनऊ को मैच में वापसी दिलाई।

बिश्नोई ने रोहित का कैच छोड़ा, लेकिन फिर 10वें ओवर में बिश्नोई ने रोहित का विकेट लेकर लखनऊ को मैच में वापसी दिलाई।

5. बिश्नोई हुए चोटिल
मैच के दौरान रवि बिश्नोई चोटिल हो गए। नौवें ओवर में क्रुणाल पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे। चौथी बॉल पर ईशान किशन ने स्वीप शॉट खेला। बॉल को बॉउंड्री से बचाने के लिए बिश्नोई और स्वप्निल सिंह दौड़ते हुए आए और आपस में ही टकरा गए। इस दौरान बिश्नोई के सिर में चोट लगी।

बिश्नोई और स्वप्निल से भिड़ गए। दोनों ही फील्डर बॉल को नहीं रोक सके।

बिश्नोई और स्वप्निल से भिड़ गए। दोनों ही फील्डर बॉल को नहीं रोक सके।

चोट के कारण बिश्नोई कुछ देर के लिए मैदान से बाहर गए।

चोट के कारण बिश्नोई कुछ देर के लिए मैदान से बाहर गए।

6. सूर्यकुमार यादव स्कूप शॉट खेलते हुए बोल्ड हो गए
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शॉट खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गए। 15वें ओवर में यश ठाकुर गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पहली बॉल उन्होंने ऑफ साइड पर फेंकी, सूर्यकुमार ने इसे पीछे खेलना चाहा। जैसे ही उन्होंने पीछे की ओर शॉट खेला, बॉल बल्ले से लग कर स्टंप पर लग गई और सूर्या बोल्ड हो गए।
इम्पैक्ट - यहां से लखनऊ पूरी तरह मैच में आ गया। इसके बाद 16वें और 17वें ओवर में कुल 15 रन ही आए।

सुर्यकुमार यादव 9 पर 7 रन ही बना सके।

सुर्यकुमार यादव 9 पर 7 रन ही बना सके।

खेलने के बाद सुर्यकुमार यादव गिर पडे़।

खेलने के बाद सुर्यकुमार यादव गिर पडे़।

अब देखें मैच से जुड़े फोटोज ....

लखनऊ के प्लेयर्स और स्टाफ ने मैच के बाद फैंस का शुक्रिया अदा करा। इकाना स्टेडियम में IPL के इस सीजन का आखिरी मैच खेला गया।

लखनऊ के प्लेयर्स और स्टाफ ने मैच के बाद फैंस का शुक्रिया अदा करा। इकाना स्टेडियम में IPL के इस सीजन का आखिरी मैच खेला गया।

इकाना स्टेडियम लखनऊ फैंस से भरा रहा।

इकाना स्टेडियम लखनऊ फैंस से भरा रहा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations