रायपुर। -छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। नौ विधायकों को राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। पुराने के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। कैबिनेट में एकमात्र महिला लक्ष्मी राजवाड़े को शामिल किया गया है। पहली बार विधायक बनी राजवाड़े मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। जल्द ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। बता दें कि 90 सदस्यीय विधानसभा वाले राज्य में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं। नौ विधायकों के आज शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है। एक खाली पद पर विचार-विमर्श जारी है। बता दें कि 13 दिसंबर को विष्णु देव साय ने दो डिप्टी सीएम के साथ राज्य की कमान संभाली थी
सीएम विष्णुदेव साय के कैबिनेट में इस बार कुछ नए तो कुछ पुराने चेहरों को मौका दिया गया है। विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया। साय मंत्रिमंडल में जिन 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें 3 पहली बार के विधायक हैं और पहली बार में ही मंत्री बने हैं। इससे पहले विष्णुदेव साय ने अरुण साव और विजय शर्मा को शपथ दिलाई थी। अरुण साव और विजय शर्मा पहली ही बार जीतकर आए और मंत्री बने।
पांच पुराने चेहरे जो विधायक व मंत्री रहे हैं :- विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, दयालदास बघेल और केदार कश्यप
मुख्यमंत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल में 13 सदस्यों की जगह :- सीएम विष्णुदेव साय और दो डिप्टी सीएम बनने के बाद 9 मंत्री बनाए गए हैं। अभी एक सदस्य की जगह खाली है। 12 सदस्यीय कैबिनेट में अभी 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं।
टंकराम वर्माः मंत्री टंकराम वर्मा दयालदास बघेल के पीए भी थे। साथ ही कुर्मी समाज में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। वह टंकराम वर्मा भागवत कथा और रामायण पाठ करवाने के लिए अपने क्षेत्र में जाने जाते हैं। सांसद और मंत्री के पीए रहने के बाद वर्मा खुद मंत्री बने हैं।
अरुण साव: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। बड़ा ओबीसी चेहरा। पहली बार सांसद बने, पहली बार भाजपा अध्यक्ष बने और अब पहली बार विधायक बनने के साथ ही डिप्टी सीएम की प्रोफाइल मिली। आरएसएस से जुड़े रहे।
विजय शर्माः विजय शर्मा को हिन्दुत्व के चेहरे के रूप में पेश किया गया। कवर्धा से मोहम्मद अकबर को हराया, जो दिग्गज मंत्री थे। वहां सांप्रदायिक तनाव हुए। उस वक्त भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। जेल गए। बाद में पार्टी में हिन्दुत्व का चेहरा बनकर सामने आए। डिप्टी सीएम बनाए गए।

Facebook Conversations