21 दिसम्बर को वार्ड नं. 1, 2 व 4 में, 22 दियम्बर को वार्ड नं. 3,8 व 11 में एवं 28 दिसम्बर को वार्ड नं. 5,6,10 व 14 मेे शिविर
राजनांदगांव । नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह नवम्बर का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 21 दिसम्बर 2023 से 17 जनवरी 2024 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 21 दिसम्बर को बजरंगपुर वार्ड नं. 01 के लिये साहू धर्मशाला बजरंगपुर नवागांव में, महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 के लिये लोधी भवन में व पदुमलाल पुनालाल बक्शी वार्ड नं. 4 के लिये पंचातय भवन नया ढाबा तथा पुराना ढाबा स्कूल के पास मंच में, 22 दिसम्बर को मोतीपुर वार्ड नं. 3 व राम नगर वार्ड नं. 8 के लिये मोतीपुर स्कूल सामुदायिक भवन में एवं राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाड़ी में तथा 23 दिसम्बर को चिखली वार्ड नं. 5 के लिये शीतला मंदिर चिखली में, शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 के लिये चिखली स्कूल में, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. 10 के लिये शिव मंदिर शांतिनगर में व बलरामदास वार्ड नं. 14 के लिये वेसलियन स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।
निगम आयुक्त अभिषक्र गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह नवम्बर 2023 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।
आयुक्त ने तकनीकि अधिकारियों की बैठक में निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के दिये निर्देश
विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी के लिये किये निर्देशित
राजनांदगांव 19 दिसम्बर। निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज अपने कक्ष में तकनीकि अधिकारियों की बैठक लेकर सभी अधिकारियों से शहर में चल रहे निर्माण कार्यो की एवं योजना के कार्यो के प्रगति की जानकारी लेकर कार्य में तेजी लाकर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी माह में विकसित भारत संकल्प यात्रा निगम सीमाक्षेत्र में आना है, इसके लिये आवश्यक तैयारी करने निर्देशित किये।
बैठक में आयुक्त गुप्ता ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यो की वार्डवार जानकारी लेकर समस्त निर्माण कार्य की जानकारी अपडेट रखने के निर्देश दिये। उन्होेंने विधायक निधि, सांसद निधि, महापौर पार्षद निधि के अलावा अन्य योजना के कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। सभी स्वीकृत कार्य सभी ठेकेदारों से जल्द प्रारंभ करावे, जो ठेकेदार लंबे समय से कार्य नहीं कर रहे है या कार्य प्रारंभ नहीं किये है, उन्हें नोटिस जारी करे। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यो की निविदा जारी हो चुकी है, उन निर्माण कार्यो को प्रारंभ करावे तथा जारी कार्य समय सीमा में पूर्ण करावे। विधायक सांसद निधि के स्वीकृत कार्यो की कार्यादेश जारी कर कार्य प्रांरभ करावे। उन्होंने सभी उप अभियंताओं से कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्डो के विकास कार्यो की सतत मानिटरिंग करे, कार्य की प्रगति तथा अन्य समस्या के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करावे। कार्य मंे कोताही बरतने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करे। उन्होंने सभी तकनीकि अधिकारियों से कहा कि सभी अपने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करें और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिकायत न हो इसका विशेष ध्यान रखेगे।
आयुक्त गुप्ता ने बैठक में कहा कि भारत सरकार द्वारा शासन की प्रमुख योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गयी है, उक्त यात्रा आगामी माह में निगम सीमाक्षेत्र में प्रस्तावित है। जिसकी तैयारी करे एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे। व्यवस्था के तहत संकल्प यात्रा के दौरान योजना के संबंधी स्टाल एवं प्रचार प्रसार के अलावा अन्य व्यवस्था की तैयारी करने निर्देशित किये। बैठक में प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, प्र. सहायक दिलीप मरकाम व सुश्री पिंकी खाती, उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू, श्रीमती ज्योति साहू,श्रीमती गरिमा वर्मा, दीपक महला, अशोक देवंागन, अनुप पाण्डे, तिलकराज ध्रुव, अनिमेष चंद्राकर, सुश्री आयुषी सिंह, डागेश्वर कर्ष उपस्थित थे।
आयुक्त ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
राजनांदगांव 19 दिसम्बर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता आज प्रातः तकनीकि एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ शहर में सफाई व्यवस्था देखने निकले एवं शीतला मंदिर परिसर तथा बुढ़ासागर व रानीसागर के आस पास सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये।
आयुक्त गुप्ता आज प्रातः शहर में सफाई निरीक्षण के दौरान कहा कि नाली नालों की नियमित रूप से सफाई करे, कचरा एकत्रित न हो इसका विशेष ध्याान रखा जाये, साथ ही सफाई संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करे। झिल्ली पन्नी का उपयोग करते पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करे। उन्होंने शीतला मंदिर परिसर व बुढ़ासागर के आस पास सफाई कर कचरा उठाने स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव को निर्देशित किये, बुढासागर पचरी की सफाई करावे, धार्मिक आस्था का केन्द्र शीतला मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन आते है, जिसे ध्यान मे रखते हुये पर्याप्त साफ सफाई रखे। भगवान शंकर की प्रतिमा के आस पास साफ सफाई करावे, बुढ़ासागर व रानीसागर में कचरा नहीं डालने, स्वच्छता अपनाने का बोर्ड लगावे, अपालन पर नियमानुसार कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि कुॅआ में ब्लीचिंग डाले तथा शहर में सफाई व्यवस्था और दुरूस्त करे, सभी चौक चौराहो की साफ सफाई कर कचरा उठावे, दवाई का छिडकाव करे।
आयुक्त गुप्ता ने सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम व उप अभियंता ,अशोक देवांगन से कहा कि शीतला मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे, पानी की पर्याप्त व्यवस्था के अलावा गेट आदि कार्य दुरूस्त करे। निरीक्षण के दौरान तकनीकि एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।
अलाव की सुविधा का आयुक्त ने किया निरीक्षण-लोगांे से हुये रूबरू
राजनांदगांव 19 दिसम्बर। नगर निगम द्वारा इस वर्ष भी शीत ऋतु मे नगर के निर्धनों एवं श्रमिक जनों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए प्रतिदिन चौक चौराहो एवं सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाया जा रहा है। कल रात्रि को निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता मेडिकल कालेज, रेल्वे स्टेशन, पोस्ट आफिस चौक एवं जय स्तम्भ चौक में जल रहे अलाव का निरीक्षण कर लोगो से रूबरू होकर सुविधा की जानकारी ली। कहा पेन्ड्री आश्रय स्थल में सविधाएं बढ़ायी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि बढ़ते ठंड को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव में निर्धनों व श्रमिकों को शीत लहर से बचाने के लिये नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष अलाव जलाया जाता है, इसी कडी में इस वर्ष शीत ऋतु में ठंड बढ़ने पर पेण्ड्री मेडिकल कालेज, नया बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, पोस्ट आफिस चौक, पुराना बस स्टैण्ड,जस स्तम्भ चौक, चिखली देशमुख होटल के पास एवं नंदई के पास प्रतिदिन अलाव जलाया जा रहा है। जिसका निरीक्षण कर आयुक्त श्री गुप्ता ने मेडिकल कालेज पेण्ड्री में अलाव ताप रहे लोगो से रूबरू होकर व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। लोगों ने कहा कि इस वर्ष अत्याधिक ठंड पड़ रही है, ठंड से बचने नगर निगम की अच्छी व्यवस्था है।
आयुक्त गुप्ता ने कहा कि ठंड बढ़ते जा रही है, इसलिये रात्रि में अनावश्यक घर से बाहर न निकले, किसी कारणवश बाहर निकलने पर गरम कपड़ा पहने, मफलर एवं टोपी लगावे, तबियत खराब होने की स्थिति में डॉक्टरी परीक्षण करावे। उन्हांेने कहा कि निगम द्वारा निर्मित आश्रय स्थलों (रैन बसेरा) में ठहरे इसके लिये न्यूनतम दर निर्धारित किया गया है। आश्रय स्थल में सभी आवश्यक सुविधा मुहैया करायी जा रही है तथा पेण्ड्री आश्रय स्थल में सुविधायी बढ़ाई जायेगी, जहॉ मरीजो के परिजनों को रूकने में सुविधा होगी। उन्होंने निगम के अधिकारियों से कहा कि फ्लाई ओव्हर के नीचे रहने वाले लोगो को भी आश्रय स्थल में रहने समझाईस देवे तथा बढ़ते ठंड को ध्यान में रखते हुये शहर के प्रमुख स्थानों पर जलाये जा रहे अलाव को देर रात्रि तक जलावे।

Facebook Conversations