रविंद्र जडेजा बनाम CSK तकरार आया सीईओ काशी विश्वनाथन का बयान,  क्या बोले
त्वरित खबरे-

 12  मई चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट के चलते आईपीएल 2022 से बाहर हो चुके हैं। जडेजा के बाहर होने के बाद खबरें आईं कि सीएसके ने सोशल मीडिया अकाउंट से इस हरफनमौला को अनफॉलो कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला रविंद्र जडेजा पसली में चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने बुधवार रात इसकी जानकारी दी। इस खबर के चंद घंटों बाद यह खबरें सामने आने लगी कि सीएसके और रविंद्र जडेजा के बीच तकरार हुई है। इस दौरान कुछ रिपोर्ट सामने आई जिसमें बताया गया कि फ्रेंचाइजी ने इस हरफनमौला खिलाड़ी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अनफॉलो कर दिया है। इस खबर ने दोनों पक्षों के बीच संभावित दरार की अफवाहों को और हवा दी। अब इस मुद्दे पर सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बयान जारी किया है।

विश्वनाथन ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा "सोशल मीडिया मैं बिल्कुल भी फॉलो नहीं करता। मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वहां क्या चल रहा है। मैं आपको जो बता सकता हूं वह यह है कि प्रबंधन की तरफ से कोई समस्या नहीं है और सोशल मीडिया पर जो कुछ भी है मैं उससे जागरूक नहीं हूं। जडेजा सीएसके की भविष्य के लिए चीजों की योजना में मजबूती से बने हुए हैं।"

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा था कि रविंद्र जडेजा ने पसली में चोट की सूचना दी। रविवार को दिल्ली कैपिटल के खिलाफ खेले गए मैच में वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उपलब्ध नहीं थे। वह डॉक्टर्स की निगरानी में थे और चिकित्सा सलाह के आधार पर उन्हें आईपीएल के बाकी सत्र के लिए बाहर कर दिया गया है।  .रविंद्र जडेजा को इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपी गई थी। सीएसके ने सीजन शुरू होने से कुछ ही दिन पहले ही धोनी के कप्तानी का पद छोड़ने के बाद जडेजा को कप्तान नियुक्त किया था। जडेजा की कप्तानी में टीम का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा जिस वजह से बीच सीजन में इस हरफनमौला ने वापसी धोनी को कप्तानी सौंपने का फैसला किया। कप्तानी के दबाव का असर जडेजा की बैटिंग और बॉलिंग पर भी साफ देखने को मिला।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations