रायपुर के स्टील प्लांट में हवा भरते समय हादसा; ब्लास्ट से 5 फीट ऊपर उछले मजदूर
त्वरीत खबरे /बुलडोजर का टायर फटने से 2 की मौत:

रायपुर के सिलतरा इलाके में गुरुवार को एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बुलडोजर का टायर फटने से हुआ। हादसे में मारे गए दोनों लोग मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले थे। हादसे की जांच सिलतरा चौकी पुलिस कर रही है। हादसे की भयावहता प्लांट में लगे CCTV कैमरे से पता चली, जिसमें मजदूर के हाथ के चीथड़े उड़ते नजर आए।


एक कर्मचारी हवा भर रहा था, दूसरा उसका प्रेशर चेक कर रहा था

एक कर्मचारी हवा भर रहा था, दूसरा उसका प्रेशर चेक कर रहा था

हादसा धनकुल स्टील नाम के एक प्लांट में हुआ है। लोडिंग वगैरह के काम के लिए यहां बुलडोजर मंगवाया गया था। जिसके टायर में हवा भरी जा रही थी। अचानक प्रेशर बढ़ने से धमाके के साथ टायर फट गया। हवा डालने का काम कर रहे राजपाल सिंह और प्रांजल नामदेव इसकी चपेट में आ गए।

दोनों मजदूरों का सिर फट गया
टायर से टकराने की वजह से दोनों का सिर फट गया। काफी खून बह जाने की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास और भी कर्मचारी मौजूद थे, धमाके की वजह से भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई। राजपाल और प्रांजल को बचने का मौका नहीं मिला। इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है।

5 फीट हवा में उछले
दोनों कर्मचारी बुलडोजर के टायर को खोल कर उसके ऊपर बैठकर हवा डाल रहे थे। एक कर्मचारी हवा भर रहा था तो दूसरा टायर के प्रेशर को देख रहा था। मगर दोनों को समझ नहीं आया कि कब प्रेशर गड़बड़ा गया और अचानक धमाके के साथ टायर फट पड़ा। इससे राजपाल और प्रांजल करीब 5 फीट ऊपर उछल गए। टायर के बीच मौजूद लोहे की रिंग दोनों के सिर पर लगी और वह नीचे गिर पड़े।

सिलतरा पुलिस कर रही घटना की जांच
सिलतरा चौकी की पुलिस ने जानकारी दी कि इस घटना में मारे गए दोनों कर्मचारी मध्यप्रदेश के सतना के रहने वाले हैं। अब इनके परिजनों को इस घटना की जानकारी दी जा रही है। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations