Jashpur News: तकनीकी का ज्ञान हो और क्रिकेट का अनुभव तो आप भी करोड़ों कमा सकते हैं। जशपुर के महादेव राम ने My 11 Circle में टीम बनाकर जैकपाट अपने नाम किया है। माय इलेवन सर्किल पर टीम बनाई। जिसमें डेढ़ करोड़ की धनराशि जीती है। जिला पंचायत में मनरेगा शाखा में संविदा तौर पर डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी करने वाले महादेव राम के किस्मत का दरवाजा ऐसा खुला कि वह रातों रात करोड़पति बन गया। महादेव राम जशपुर से लगे कोमडो गांव का रहने वाला है। महादेव ने बताया कि अभी तक उंसके खाते में पैसे नही आये हैं।
25 लाख प्रति किश्त के दर से उंसके खाते में पैसे आएंगे। इस तरह एक करोड़ 5 लाख उसे मिलेंगे बाकी 45 लाख कट जाएगा। आइपीएल शुरु होते ही लोग अपना किस्मत चमकाने मे लगे रहते है। इसी क्रम में महादेव ने माय इलेवन सर्किल ऑनलाइन गेम में 49 रुपया लगाकर जब अपनी किस्मत आजमाया तो उसकी किस्मत चमक गई। वह इस गेम में पहला स्थान पाया और वह पूरे डेढ़ करोड़ जीत गया।

Facebook Conversations