राजस्थान के केन्द्रीय सहकारी बैंकों में सीनियर मैंनेजर, मैंनेजर एवं बैंकिग सहायक के 440 पदों पर भर्ती निकलेगी। मई 2022 के अंतिम सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।केन्द्रीय सहकारी बैंकों में सीनियर मैंनेजर, मैंनेजर एवं बैंकिग सहायक के रिक्त 440 पदों पर राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड के माध्यम से भर्ती की जाएगी। सहकारिता एवं कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार ने यह जानकारी दी। वह मंगलवार को पंत कृषि भवन में केन्द्रीय सहकारी बैंकों एवं अन्य संस्थाओं में रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मई 2022 के अंतिम सप्ताह में सहकारी भर्ती बोर्ड इन पदों पर विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि विभाग 30 अप्रैल तक खाली पदों की सूचना सहकारी भर्ती बोर्ड को उपलब्ध कराए। उन्होंने निर्देश दिए कि रोस्टर नर्धिारण के लिए कमेटी बनाकर सात दिन में प्रक्रिया को पूरा करें।उन्होंने कहा कि नाबार्ड के निर्देशों के क्रम में केन्द्रीय सहकारी बैंकों में कैडर रिव्यू किया जाना है, इस संबंध में बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार केन्द्रीय सहकारी बैंकों में नए सिरे से पदों के निर्धारण के प्रस्ताव वित्त विभाग को प्रेषित करें।
त्वरित ख़बरें -

Facebook Conversations