राजनादगांव चारभाठा में गाँव का विकासकार्य अधूरा, सरपंच परेशान
त्वरित ख़बरें - लता श्रीवास्तव रिपोर्टिंग
मनीष शर्मा रिपोर्टिंग

चारभाठा / त्वरित ख़बरें / राजनांदगांव अंतर्गत ग्राम चारभाठा में ग्राम का विकास कार्य रुका हुआ है,सरपंच गणेश राम साहू से हुई बातचीत से मालूम हुआ की एक साल पहले गाँव में  पानी टंकी बनाने कार्य ठेकेदार को दिया गया था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य अधुरा पड़ा हुआ है | ठेकेदार एवं सुपरवाईजर अनवर खान टंकी निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रहे है | जिसके कारण  गाँव की जनता परेशान है ग्रामीण जनों  को शुद्ध पेयजल प्राप्त नही हो पा  रहा है, टंकी निर्माण कार्य पूरा होने से गाँव के प्रत्येक घरो में पीने  का शुद्ध पानी पहुचाया जा सकता | सरपंच ने कई बार इसकी शिकायत की है कि ठेकेदार कार्य में लापरवाही कर रहा है लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नही दिया गया है और टंकी निर्माण कार्य अधूरा रुका हुआ है |      


YOUR REACTION?

Facebook Conversations