पुलिस ने चकुबाज़ करने वाले युवको को दबोचा , हथियार किया जब्त
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

भिलाई  :-मोहन नगर थाना अंतर्गत चाकूबाजी करने वाले आरोपी नईम बख्श को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।सोमवार  को मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली कि धमधा रोड पर कलश चौक के पास एक व्यक्ति हाथ लोहे का चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है। इस पर थाने से एक टीम को रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। इस पर पीछा करके केलाबाड़ी निवासी नईम बख्श को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू भी बरामद किया गया

आरोपी लोहे का चाकू लेकर आए दिन बाजारों में पहुंच जाता था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि लोगों को हथियार दिखाकर डराने-धमकाने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations