परिपोषण पालन के संबंध में मार्गदर्शन प्रशिक्षण संपन्न
त्वरिफ खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

राजनांदगांव :- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना स्तरीय सेक्टर पर्यवेक्षकों का परिपोषण पालन के संबंध में मार्गदर्शन प्रशिक्षण का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्र रेवाडीह में किया गया। प्रशिक्षण में सभी परियोजनाओं के पर्यवेक्षक उपस्थित थे। प्रशिक्षण में परिपोषक वातावरण का निर्माण, बाल सुलभ गतिविधि, मुक्त खेल एवं संगीतमय आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण के संबंध में जानकारी दी गई। पर्यवेक्षकों ने पूर्व से तैयार आंगनबाड़ी केन्द्र (लैब सेंटर) का भ्रमण किया और प्रशिक्षण का अभ्यास भी किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरप्रीत कौर, जिला महिला बाल विकास अधिकारी  एनएस रावटे, एफसीएल संस्था से अमृता भोईर व योगेश चन्द्राकर एवं मास्तर ट्रेनर के रूप में परियोजना अधिकारी सुश्री रीना ठाकुर,  पीआर खुटेल, श्रीमती कमलवती मरकाम एवं सुश्री सरोज आयन्गर उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations