4 फरवरी 2023
अर्जेंटीना को कतर में आयोजित फुटबॉल विश्व कप का खिताब दिलाने वाले स्टार फुटबॉलरLionel Messi का 2026 में होने वाले विश्व कप में खेलना मुश्किल लग रहा है. हालांकि, मेस्सी की चाहत है कि लियोनेल स्कालोनी अगले विश्व कप तक अर्जेंटीना की टीम से जुड़े रहें. अगला विश्व कप मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका में होगा और तब तक यह स्टार खिलाड़ी 39 वर्ष के हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस उम्र में एक और विश्व कप खेल पाना मुश्किल होगा.
मेस्सी ने कहा कि मुझे फुटबॉल खेलना पसंद है. मैं फिट हूं और खेल का मजा ले रहा हूं लेकिन अभी विश्व कप बहुत दूर है. देखना होगा कि तब तक क्या हालात होते हैं. अभी उनका लक्ष्य अगले वर्ष कोपा अमेरिका खिताब बरकरार रखना है. कोच स्कालोनी अर्जेंटीना फुटबॉल महासंघ के साथ करार बढाना चाहते हैं और मेस्सी का कहना है कि उन्हें पद पर बने रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह टीम के लिए काफी अहम है. उन्हें पद पर बने रहना चाहिए.

Facebook Conversations