नगर निगम द्वारा दुर्गा विसर्जन पर व्यापक व्यवस्था मोहारा स्थित विसर्जन कुंड की सफाई करने आयुक्त ने दिये निर्देश
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव 09 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा दुर्गा विसर्जन अवसर पर मूलभुत सुविधा सहित व्यापक व्यवस्था की जा रही है। जिसके लिये निगम के अधिकारियो कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है तथा मोहारा स्थित विसर्जन कुंड की सफाई करायी जा रही है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि दुर्गा विसर्जन पर्व पर मूलभूत दायित्वों के निर्वहन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है। जिसके लिये कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके (मो.न.ं 98271-18810) को नोडल अधिकारी तथा सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम (मो.नं. 83197-26288) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सभी उप अभियंताओं को अलग अलग प्रभार सौपा गया है। शहर के सभी प्रतिमाओं की विसर्जन के लिये मोहारा स्थित विसर्जन कुंड की सफाई कराने आयुक्त गुप्ता ने नोडल अधिकारी रामटेके को निर्देश दिये हैै।

आयुक्त गुप्ता ने बताया कि 11 व 12 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के लिये मोहारा नदी में निर्मित विसर्जन कुण्ड में विसर्जन कराये जाने प्रकाश व्यवस्था,मूर्ति विसर्जन के लिये क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। विर्सजन उपरांत वेस्ट मटेरियल, पूजा समाग्री, फूल, कपडे, प्लास्टिक पेपर आदि सुरक्षित एकत्र कर पुर्नउपयोग एवं कम्पोस्ंिटग आदि में भेजने दिनांक 11 अक्टूबर 2024 के लिये उप अभियंता  डाकेश्वर कर्ष (मो.नं. 83495-05814) को एवं दिनांक 12 अक्टूबर 2024 के लिये उप अभियंता तिलक राज ध्रुव (मो.नं. 99070-02411) को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है तथा रानी सागर,सर्किट हाऊस के पास व नंदई चौक में मूर्ति लाने लेजाने के लिये वाहन की व्यवस्था की जा रही है इन सबके लिये उप अभियंताओें को सहयोगी बनाया गया है। साथ ही मोहारा रोड एवं मुख्य मार्गो में विद्युत व्यवस्था एवं कंट्रोल रूम का दायित्व सहायक अभियंता  प्रणय मेश्राम (मो.नं. 83197-26288) को एवं मुख्य चौक चौराहो मेें टैंकर उपलब्ध कराने मोटर प्रतिपालन प्रभारी, राजस्व उप निरीक्षक सुरेन्द्र साव (मों. नं. 94255-64327) को दायित्व सौपा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा (मो.नं. 93039-47901) सहित उनकी टीम को शहर के सम्पूर्ण क्षेत्रो में विशेष साफ सफाई व्यवस्था एवं शहर के भीतरी इलाकों में घुमने वाले आवारा पशुओं को पकडने तथा विसर्जन के दौरान विशेष रूप से यातायात सुविधा की दृष्टि से आवारा पशुओं को पकडने आदि का दायित्व सौपा गया है। उपरोक्त सभी अधिकारी कर्मचारी सौपे गये दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वाहन करंेगे एवं उच्च अधिकारी को पालन प्रतिवेदन देगे। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations