खुज्जी। छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज परिक्षेत्रीय धनगांव,तहसील डोंगरगांव के तत्वाधान में ग्राम चिरचारी खुर्द में मां बहादुर कलारिन जयंती मनाई गई।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोलाराम साहू खुज्जी विधायक साथ में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा,मनोज सिन्हा, आदि केआतिथ्य में किया गया। आयोजन समिति एवं ग्राम वासियों ने मुख्य अतिथि भोलाराम साहू विधायक एवं उपस्थित अन्य अतिथियो का फूल माला पहनाकर,बैच लगाकर स्वागत सम्मान किया गया।
विधायक भोलाराम साहू ने माँ बहादुर कलारिन देवी के तैल चित्र के समक्ष पूजा अर्चना किया। खुज्जी विधायक भोलाराम साहू चिरचारी खुर्द में बहादुर कलारिन जयंती के शुभ अवसर पर जनमानस को संबोधित किया। साहू जी अपने उद्बोधन में कहा की बहादुर कलारिन नारियों के सम्मान के लिए लड़ी मां बहादुर कलारिन महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए बेटे की भी दे दी बली उनकी शोर्य गाथा बालोद जिले में मां बहादुर कलारिन का नाम एक देवी की तरह लिया जाता है वे पूरे छत्तीसगढ़ के साथ साथ कलार समाज के पौराणिक इतिहास का हिस्सा है। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष छुरिया राजकुमारी सिन्हा कांग्रेस नेता मनोज सिन्हा समाज के पदाधिकारीगण एवं ग्रामीणों जनबड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Facebook Conversations