नागरिकों को मताधिकार का प्रयोग करने दिया संदेश,अग्रवाल युवा मंडल ने निकाली मतदाता जागरूकता बाइक रैली...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रायपुर लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने जिला प्रशासन के साथ-साथ शहर की विभिन्न संस्थाएं और सामाजिक संगठन लगातार प्रयास करते नजर आ रहे है. इसी कड़ी में अग्रवाल युवा मंडल ने राजधानी रायपुर में मतदाता जागरूकता बाइक रैली के माध्यम से शहर वासियों को शत प्रतिशन मतदान करने का संदेश दिया. रैली में आम जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने कहा गया. समता कॉलोनी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से 4 मई की शाम 5:30 बजे रैली की शुरुआत की गई जो अग्रसेन चौक, आमापारा, तात्यापारा चौक, शारदा चौक ,जयस्तभ चौक, शास्त्री चौक, जेल रोड , फाफाडीह चौक, स्टेशन चौक, तेलघानीनाका चौक, भैंसथान से होते हुए अग्रसेन चौक पर समाप्त हुई.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations