प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के साथ गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे। सभी गणमान्य अतिथि अरेल घाट पहुंचे, जहां से मोटर बोट के जरिए त्रिवेणी संगम के लिए रवाना हुए। त्रिवेणी संगम पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के साथ रायगढ़ के भाजपा नेता एवं सीएम के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह समेत सभी अतिथियों ने आस्था की संगम में डुबकी लगाई और देश-प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।महाकुंभ के इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जो विभिन्न घाटों पर स्नान कर पुण्य अर्जित कर रही है। महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम है, जहां आस्था और संस्कृति का संगम देखने को मिलता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में भी उत्साह का माहौल है, और राज्य के लोग इस आयोजन को गौरव की दृष्टि से देख रहे हैं।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations