21 नवम्बर 2022
मानपुर के ग्राम उरझे में एक युवक ने अपनी सास की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी जंगल में जाकर छिप गया। जिसे पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार रात की है। जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय सामको बाई कोडोपी अपने घर के आंगन में खाना खाकर आग सेंक रही थी। तभी उसका दामाद आरोपी सुदामा बोगा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वह नशे में अपने पत्नी से विवाद करने लगा और उससे मारपीट शुरू कर दी।
यह देखकर सामको बाई बीच बचाव करने लगी। तभी आक्रोशित होकर सुदामा ने जलाऊ लकड़ी से अपनी सास सामको पर हमला कर दिया और भाग निकला। सामको बाई को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी सुदामा जंगल में छिपा हुआ था, जिसे मानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Facebook Conversations