जुबिन नौटियाल के गीतों से देर रात तक गूंजा दिग्विजय स्टेडियम, जन्मदिन पर रमन सिंह ने जताया जनता का आभार
त्वरित ख़बरें :अरुण रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित ‘राग नांदगांव’ कार्यक्रम सुरों और उत्साह से सराबोर रहा। युवा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका सहित प्रदेश के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी सुरीली आवाज में गीत प्रस्तुत कर देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

जुबिन ने ‘मेरे घर राम आए हैं’ और ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ सहित कई लोकप्रिय गीत गाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे स्टेडियम में संगीतमय माहौल बन गया।

इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव से अपने भावनात्मक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की जनता ने उन्हें स्नेह, विश्वास और पहचान दी है। उन्होंने कहा, “राजनांदगांव मेरी शान है, मेरा अभिमान है और मेरी पहचान है।” उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में हजारों लोगों ने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर एकता और उत्साह का अनूठा नजारा पेश किया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations