मां के लिए हैवान बना बेटा...खंभे से बांधा ,बेटे ने दी फूल गोभी तोड़ने की  सजा
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

 हर मां-बाप की यह उम्मीद होती है कि जब वो बूढ़ें होंगे तो उनके बेटे-बेटी उनके बुढ़ापे का सहारा बनेंगे. लेकिन कभी-कभी बेटा-बेटी ही अपने मां-बाप के लिए हैवान बन जाते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला ओडिशा से सामने आया है, जहां एक बेटे ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी मां को खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीट दिया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रियता दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया है.

यह घटना ओडिशा जिले के केउनझार का है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेटे ने ही खेत से फूल गोभी तोड़ने के आरोप में खंभे से बांधकर पीट दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय महिला ने अपने छोटे बेटे के खेत से फूल गोभी तोड़कर खा ली थी. इसके बाद विवाद शुरू हो गया और दोनों के बीच जमकर बहस हुआ. इसके बाद उसने अपनी मां को खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीट दिया. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे गांव के लोगों को भी आरोपित युवक बुरा-भला कहने लगा

YOUR REACTION?

Facebook Conversations