छुरिया। छुरिया तहसील के ग्राम जोशी लमती में एक बार फिर माही कंप्यूटर इंस्टीट्यूट स्कूल व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए स्पेशल क्लास रखा गया था जिसमें विगत वर्षों में माही कंप्यूटर इंस्टिट्यूट से उत्तीर्ण डीसीए एवं पीजीडीसीए के छात्र छात्राओं को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जिसमें पुष्पांजलि साहू ने 84% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया व द्वितीय एवं तृतीय स्थान में पूनम चंद्रवंशी व ईश्वर ठाकुर ने स्थान ने 83% व 82% के साथ टॉप किए । स्पेशल क्लास में छात्र छात्राओं के साथ साथ ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि मनीराम श्याम जी ,ग्राम सचिव अंजोरी राम चंद्रवंशी जी व ग्राम पंचायत गर्रापार के सरपंच बालमुकुंद कुंजाम जी
इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये। साथ में माही कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के संचालक श्री महेंद्र साहू,राकेश चंद्रवंशी,एस कुमार साहू एवं सुनील कुमार सिन्हा इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

Facebook Conversations