दुर्ग / पंचायत सचिवों की हड़ताल का 19 दिन पूरे हो चुके हैं। फिर भी शासन से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। प्रदेश पंचायत सचिव के प्रांतीय आह्वान पर विकासखंड दुर्ग के 73 ग्राम पंचायत के समस्त सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। शासन स्तर से सचिवों के एक सूत्रीय मांग पंचायत सचिवों की शासकीयकरण कर आदेश जारी किया जाना जो कि विधानसभा चुनाव के पूर्व मोदी की गारंटी में शामिल किया गया था।
सचिवों का शासकीयकरण 100 दिन के भीतर पूर्ण किया जाएगा किंतु विधानसभा निर्वाचन लोकसभा निर्वाचन एवं पंचायत निर्वाचन संपादित होने के पश्चात भी सचिवों के मांग की ओर शासन से कोई विचार नहीं किया गया है। धरना प्रदर्शन स्थल में सचिव राजेन्द्र कुमार वर्मा,सचिव पूनम दुबे, नेवेन्द्र कुमार,इन्द्रजीत महिलांगे,रुपेश सिंग, श्रद्धा शर्मा,यामिनी साहू,शीतल चकोले,रश्मि राजपूत,सुनीता निर्मलकर,कमलनारायण साहू,प्रताप साहू,शिवप्रसाद साहू, धारेण देवांगन ,गेंदलाल साहू,सारिका लता साहू सहित ब्लॉक के 73 ग्राम पंचायत के सचिव धरना प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे।
7 को रैली निकाल सौंपेंगे ज्ञापन सचिव अपनी जायज मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल को और उग्र रूप देते हुए 7 अप्रैल को अपने-अपने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। शासन को जगाने के लिए अपनी मांगों को मनवाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय में निर्धारित तिथि अनुसार नगाड़ा बजाकर विरोध प्रदर्शन रामायण गान कर विरोध प्रदर्शन क्रमिक भूख हड़ताल, सरकार को सद्बुद्धि हेतु हनुमान चालीसा पाठ का रणनीति तैयार किया गया है।

Facebook Conversations