उतई। भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के मचांदूर-चिरपोटी शक्ति केंद्र की आवश्यक बैठक ग्राम पंचायत मचांदूर स्थित राजपूत भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।
बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर मतदाता संपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस दौरान प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने और आमजन को भी इससे जोड़ने का निर्णय लिया गया। सभी बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने बूथ पर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, शक्ति केंद्र प्रभारी सरस्वती साहू, महामंत्री प्रवीण यदु, पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, फलेंद्र सिंह राजपूत, लेखराम साहू, महिला प्रमुख सीमा देवांगन, इमरान खान, नागेश्वर साहू, नितेश साहू, संजय कुमार, संतोष कुमार साहू, सोमन लाल साहू, योगेंद्र साहू, डोमेश्वर मेश्राम, मकसूदन मेश्राम, लालचंद मेश्राम, शंकर मेश्राम, हेमराय साहू, घनश्याम साहू, हिमांशु देवांगन, अशोक देवांगन, तुकाराम साहू, ओंकार साहू, धनराज साहू, दयालु राम यादव, हेमंत साहू, ओमनलाल साहू, ननकू राम यदु एवं जगदीश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Facebook Conversations