मोहला 19 दिसंबर 2023। कलेक्टर एस जयवर्धन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विकास कार्यो, सेवाओं, कार्यक्रमों के साथ-साथ विभागीय गतिविधियों के संचालन और क्रियान्वयन एवं लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों में संचालित शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का गंभीरता पूर्वक क्रियान्वयन किये जाने से पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ मिलता है। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी लंबित विकास कार्यो, निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आचार संहिता के चलते विकास कार्य की प्रगति प्रभावित हुआ है। इसके मद्देनजर सभी अधिकारी निर्माण कार्यो को गति दें और क्षेत्र और जनता की अपेक्षा के अनुरूप कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराकर विकास कार्यो को धरातल पर स्थापित करें।
कलेक्टर ने बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के मूल उद्देश्य के अनुरूप सभी विभागीय अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पात्रतानुसार हितग्राहियों का चिन्हाकन कर लें और उन्हें लाभान्वित करें। बैठक में कलेक्टर ने कर्मकारों के लिए संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पंजीयन करने और लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों को व्यवस्थित करने और सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने बैठक में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्देशानुसार किसानों से धान की खरीदी सुचारू रूप से करें। खरीदे गये धान का उठाव यथाशीघ्र करने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी अपनी उत्तरदायित्व का निर्वहन गंभीरता पूर्वक करते हुए सफलता पूर्वक योजनाओं का क्रियान्वयन करने कहा है। जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को भी भली भांति समझते हुए दायित्व पालन करने के निर्देश दिये गये। बैठक मेें वन मंडलाधिकारी मोहला श्री डी.पी.साहू, अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी सुश्री दिप्ती गौते, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर, एसडीएम मानपुर ,अमित नाथ योगी, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर ,अविनाश ठाकुर समेत जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-आज 8 ग्राम पंचायतों में होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन
मोहला 19 दिसंबर 2023। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिले के 8 ग्राम पंचायतों में आज 20 दिसंबर को शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रथम पाली में सुबह 9:00 से मोहला विकासखंड के मोहला में, मानपुर के पानाबरस में एवं अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत आड़ेझर एवं मांगाटोला में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से मोहला के कुंजामटोला में, मानपुर के तोलूम में एवं अंबागढ़ चौकी के गोपलिनचुआ एवं कौडुटोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य किया जायेगा। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि अपनी समस्या को लेकर शिविर में उपस्थित हो सकते हैं।
कलेक्टर से भेटकर आवेदकों ने दिये आवेदन
मोहला 19 दिसंबर 2023। कलेक्टर एस जयवर्धन ने आज कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों से भेटकर उनकी समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुना। कलेक्टर जन दर्शन कार्यक्रम में आज आये 3 नागरिकगणों से कलेक्टर ने उनकी शिकायत, समस्याओं और मांगों को सहानुभूति पूर्वक सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने निर्देशित किया।
कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में आये आवेदक रामप्रसाद टांडिया निवासी ग्राम भड़सेना तह अं.चौकी जो कि वह अल्सर एवं पथरी बीमारी से ग्रसित हैं, उन्होंने शासन-प्रशासन से बिमारी के चिकित्सा इलाज हेतु आर्थिक सहायत प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रेषित किया है। रामप्रसाद टांडिया ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि मै एक गरीब भूमिहीन नागरिक हूं, मेरा नाम गरीबी रेखा के अंतर्गत दर्ज है, मुझे काफी परेशानी हो रही है।
इसी प्रकार ग्राम डोगांघाट तह.अं.चौकी से आये आवेदक देवनतीबाई ने बताया कि उनके पति की पानी में डुबने के कारण मृत्यु हो गया है। उन्हें
आर्थिक सहायता राशि अभी तक प्राप्त नही हुआ है। इसी प्रकार एक अन्य आवेदक ने अपनी निजी समस्याओं से संबंधित आवेदन देते हुए अपनी समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किया है।

Facebook Conversations