कुम्हारी रेतघाट से रेत की चोरी करते 9 हाइवा वाहन और 1 चैन माउंटिंग मशीन को आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा ने कि कार्यवाही
त्वरित ख़बरें - बंद हो चुके रेतघाट में भी नदी का सीना चीरने में लगे रेत माफिया, SDM ने की कार्रवाई, 9 हाइवा समेत 1 चेन माउंटेन मशीन जब्त

आरंग-  क्षेत्र के सभी रेतघाट बंद हो चुके हैं. इसके बाद भी यहां धड़ल्ले से अवैध उत्खनन जारी है. ऐसे में कुम्हारी रेतघाट से रेत की चोरी करते 9 हाइवा वाहन और 1 चैन माउंटिंग मशीन को आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग और आरंग पुलिस ने छापा मारकर जब्त किया है, मौके से कई वाहनों के ड्राइवर भाग खड़े हुए |

1 चैन माउंटिंग मशीन और 2 हाइवा को रेतघाट में सील किया गया है. जबकि 07 हाइवा को आरंग पुलिस थाना को सुपुर्द किया गया है, इस दौरान आरंग तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे |


बता दे कि आरंग क्षेत्र में संचालित होने वाले सभी रेतघाट की समय सीमा समाप्त हो चुकी है. क्षेत्र में अवैध रूप से रेत खनन और परिवहन की मिल रही शिकायतों के बाद आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा ने टीम बनाकर इस कार्यवाई को अंजाम दिया है. गौर करने वाली बात है कि जिस कुम्हारी रेतघाट में एसडीएम ने कार्यवाई की है वहां पर हथखोज (गरियाबंद) की रॉयल्टी पर्ची मिली है, एसडीएम ने 100 रॉयल्टी पर्ची भी जब्त किया है. वहीं नदी में वाहनों के आने-जाने के लिए बने रेम को भी तोड़ दिया गया है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations