कोहरे के कारण आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन और कार में हो गई टक्कर
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

घटना का विस्तार :- कोहरे के कारण कार चालक को फायर ब्रिगेड का वाहन नहीं दिखा। कार के परखच्चे उड़ गए। धमधा ब्लॉक के ग्राम बिरोदा स्थित जगमोहन कृषि फार्म हाउस में रविवार को सुबह 4 बजे आग लग गई।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची और बुझाना शुरु किया। इधर बैकअप के लिए जा रही दूसरी गाड़ी की धमधा पहुंचने से पहले कार से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। एसडीआरएफ के कमांडेंट नागेन्द्र कुमार ने बताया कि जगमोहन कृषि फार्म हाउस की गोदाम में कीटनाशक दवाइयों की केन रखी थी।

शार्ट सर्किट या गर्माहट में आग लगने की आशंका है। गोदान से विस्फोट की आवाज आने लगी थी। फायर दल आग बुझाने में लगा था। 3 गाड़ी पानी चार डिब्बा फॉम की मदद से आग बुझाई गई। वहीं एक गाड़ी जेके लक्ष्मी की आई थी। उनका भी एक गाड़ी पानी इस्तेमाल हुआ। इस तरह करीब 3 घंटे तक मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। इस आगजनी में जगमोहन का घर और कृषियंत्र जल गया। लाखों रुपए की नुकसान बताया जा रहा है।

कमांडेंट ने बताया कि आग बढ़ रही थी इसलिए दूसरी गाड़ी को बैकअप के लिए बुलाया गया। दुर्ग से गाड़ी को रवाना किया। करीब 6 बजे गाड़ी धमधा नगर को पार किया। उधर से तेज रफ्तार से कार आई और सामने टकरा गई। वजह से चलाक गाड़ी की रफ्तार को नियंत्रण नहीं कर सका। घटना के बाद कार चालक कार छोड़ कर भाग गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations