खैरागढ़-  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई एक मोटर साइकिल चालक के विरूद्ध साइलेंसर फटे आवाज पर चालानी कार्यवाही
त्वरित ख़बरें - कानफाड़ू और फटाखे जैसे तेज आवाज वाले मोडिफाई साइलेंसर वाले मोटर साइकिलें अब अगले टारगेट

सड़कों पर स्टंटबाजी पड़ सकती है भारी

खैरागढ़। दिनांक 18 दिसंबर 2023 जैसा कि ज्ञात हो कि विगत पखवाड़े से जिले के पुलिस कप्तान सुश्री अंकिता शर्मा (I.P.S.) द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुदृढ़ बनाने के लिए सभी थानों को अलर्ट जारी कर लगातर प्वाइंट लगाकर नियम विरूद्ध वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही किया जाता रहा है इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में कानफाड़ू और फटाखे जैसे तेज आवाज वाले मोडिफाई साइलेंसर वाले मोटर साइकिल चालक विजय कुमार पिता रामकुमार जांगड़े उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कलेवा थाना घुमका जिला राजनांदगांव.के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा180 क (4). के तहत 5000 रुपए वसूल कर चालानी कार्यवाही किया गया, साथ ही फटी आवाज वाला साइलेंसर निकलवाकर ओरिजिनल कंपनी का साइलेंसर लागव्या गया।पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा  ने आम जनता से ऐसे वाहन जिसका हॉर्न तेज आवाज या कानफाड़ू और फटाखे जैसे तेज आवाज वाले मोडिफाई साइलेंसर हो जिससे परेशानी होती हो या स्टंट करने वाले  वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर या फोटो खींच कर कंट्रोल रूम खैरागढ़ मोबाइल नंबर 9479247401में सूचित करने अपील करते सूचित करने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations