केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपने अनुभव किए साझा
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

गरियाबंद  केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी पहल के तहत फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम रजकट्ठी के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। इनमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की हितग्राही श्रीमती शबीना बी ने बताया कि उन्हें बिहान के माध्मय से उनकी आर्थिक उन्नती हुई है। उन्होंने बताया कि स्वसहायता समूह से जुड़ने से उन्हें ऋण लेने में आसानी हुई। उन्हें पहले बिहान के बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन गांव में अधिकारी लोग आकर महिलाओं को संगठित बैंक लिंकेज के बारे में जानकारी दी, जिससे वे प्रभावित होकर स्वसहायता समूह से जुड़ी। जिसके माध्यम से अधिकारियों ने विभिन्न कार्यो के लिए स्व सहायता समूहों के लोगों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षित होने के उपरांत उनके कार्यो में गति के साथ-साथ आय भी प्राप्त होने लगी। जिससे उनके पारिवार के आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा। अब वे अपने बच्चे को अच्छे से पढ़ाई भी करा रही है। दूसरे लोगों के पास हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। आर्थिक स्थिति सुधार होने पर वे अपने पति के व्यवसाय में भी आर्थिक रूप से सहयोग करती है। जिससे  मेरा आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा है। इसलिए वे बिहान स्व सहायता समूह का धन्यवाद ज्ञापित करती है।

इसी तरह श्रीमती हेमा साहू ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत 5 हजार रूपए की राशि तीन किश्तों में मिला है, जिसे उन्होंने प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्ध योजना में जमा किया है। उन्होंने ऐसी लोकहितकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से यह जानकारी प्राप्त हुई।

इसके अलावा कृषक  कैलाश राम साहू ने बताया कि उनके पास 4-5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। उनका रबी मौसम का फसल क्षति होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा उन्हें खाद, बीज, ऋण भी सहकारी समिति के माध्यम से प्राप्त हुआ है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations