जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में 28 दिसम्बर को विभिन्न ट्रेडों में भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

बेमेतरा :- भारत सरकार द्वारा नल जल मित्र कार्यक्रम (एन.जे.एम.पी.) के तहत विभिन्न ट्रेडों में जैसे (प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, मेसनरी, पम्प संचालन आदि) में समग्र रूप से एक साथ "जल वितरण संचालक" मल्टीस्किलिंग कोर्स में कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से क्षमता निर्माण कार्य किया जाना है। जिसमे नल जल मित्रों के प्रशिक्षण हेतु जिला स्तर पर जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, में प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रशिक्षक अस्थायी रूप से रखा जाना है। इसके लिए 28 दिसम्बर कों Walk-in इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। जिसमें चयन की स्थिति में प्रशिक्षक को मानदेय राशि (अनुमानित) 10 हज़ार से 16 हज़ार रूपये (अनुभव तथा शिक्षा उपलब्धि के आधार पर ) चयन समिति द्वारा निर्धारित किया जावेगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations