IAS TRANSFER BREAKING: आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, अंकित आनंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए CM के सचिव, प्रभात मलिक बनाए गए गरियाबंद कलेक्टर, देखें पूरी लिस्ट…
त्वरित खबरे

रायपुर 31 मई 2022

राज्य सरकार ने एक बार फिर से आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है. जारी आदेश में 6 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अंकित आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें सीएम सचिवालय में सचिव बनाया गया है. साथ ही ऊर्जा विभाग के सचिव और बिजली कंपनी के अध्यक्ष का प्रभार बना रहेगा.

गरियाबंद कलेक्टर नम्रता गांधी को संयुक्त सचिव मंत्रालय में पदस्थ किया गया है. वहीं उनके बदले प्रभात मलिक को गरियाबंद जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है. इसके अलावा सीइओ रायगढ़ रवि मित्तल को सीईओ रायपुर बनाया गया है. मयंक चतुर्वेदी स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक बनाए गए. साथ ही रायपुर नगर निगम के कमिश्नर का प्रभार यथावत रहेगा. अविनाथ मिश्रा को रायगढ़ का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है.

देखें आदेश की सूची-



YOUR REACTION?

Facebook Conversations