रायपुर – छत्तीसगढ़ में आज सोमवार को मौसम के बदले रंग के कारण बादल छाए रहेंगे. बादलों की छांव में गर्मी और उमस भी जारी रहेगी. मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी के अनुसार दक्षिणी हवा का प्रभाव कम होने और पश्चिमी हवा के प्रभाव बढ़ने के कारण सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है, जबकि न्यूनतम तापमान में मामले गिरावट हो सकती है. इसी कड़ी में रायपुर में भी मौसम आंशिक मेघमय रहने के आसार हैं और तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
बीते मार्च माह में छत्तीसगढ़ में औसत से 176 प्रतिशत अधिक बरसात हुई. प्रदेश में एकमात्र सुकमा जिला ही मार्च में सूखा रहा, जहां बारिश का आंकड़ा शून्य बताया गया है. वहीं बलरामपुर जिले में औसत से 62 प्रतिशत और बस्तर में 26 प्रतिशत कम बरसात हुई है. मौसम केंद्र के मुताबिक मार्च माह में प्रदेश के जिलों में औसत 10.6 मिलीमीटर बारिश होती है.
बीते मार्च माह में यहां औसत 29.3 मिलीमीटर बरसात हुई है. दंतेवाड़ा में इस दौरान बारिश का आंकड़ा चौंकाने वाला है, जहां औसत 0.6 मिलीमीटर के स्थान पर 18.7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है.

Facebook Conversations