दुर्ग। भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब श्याम केमिकल फैक्ट्री अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। फैक्ट्री परिसर से उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं के घने गुबार ने आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आग इतनी तेज बताई जा रही है कि दमकल कर्मियों को इसे नियंत्रित करने के लिए लगातार मशक्कत करनी पड़ रही है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं
फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।
कितना नुकसान हुआ, अभी स्पष्ट नहीं
आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसका फिलहाल आकलन नहीं हो पाया है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आने की संभावना है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Facebook Conversations