गर्मी से बचाने हिरणोें पर पानी की फुहारें : साथ ही जानवरों को गर्मी से राहत हो इसलिए कूलर की भी व्यवस्था है
त्वरित खबरे

रायपुर २९ अप्रैल 

ये तस्वीर नया रायपुर के जंगल सफारी की है। यहां घास को हरा रखने के लिए स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। इसके साथ ही जानवरों को गर्मी से राहत हो, इसलिए कूलर भी लगाए गए हैं। राजधानी का तापमान इन दिनाें 44 डिग्री से अधिक है। ऐसे में जानवरों को पानी की कमी न हो, इसका विशेष ध्यान देना जरूरी है।


जंगल सफारी में 75 एकड़ में हरबीबाेर बाड़ा बनाया गया है, जिसमें 263 से ज्यादा जानवराें जिनमें हिरण, नीलगाय, चीतल और काले हिरण हैं। इन्हें गर्मी से बचाने के लिए बाड़े में 18 स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। इस स्प्रिंकलर से पानी की फुहार हिरणों पर पड़े, इस कारण झुंड में हिरण एक जगह से दूसरी जगह दौड़ लगाते हैं। जहां जहां स्प्रिंकलर शुरू होता है, हिरण वहां पहुंच जाते हैं। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations