ग्राम पंचयत जेवरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  अंतिम दिन पर भी ग्रामीणों ने भरे फार्म
त्वरित ख़बरें - निशा रिपोर्टिंग

केंद्र सरकार की ओर से देश के बेघर लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) चलाई जा रही है। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संचालित की जा रही है। इसमें पहली पीएम आवास योजना शहरी (PM Awas Yojana Urban) और दूसरी पीएम आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojana Rural) है। इन दोनों ही योजनाओं के तहत लाभार्थी को सब्सिडी के रूप में मकान बनाने व खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके लिए समय-समय पर पीएम आवास योजना शहरी सूची (PM Awas Yojana Urban List) और पीएम आवास योजना ग्रामीण की लिस्ट (List of PM Awas Yojana Gramin) जारी की जाती है। इस लिस्ट में नाम आने पर पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी (subsidy) दी जाती है ताकि उन्हें सस्ती दर पर रहने के लिए आवास उपलब्ध हो सके। आज ग्राम पंचायत जेवरा में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फार्म भरने का अंतिम दिन था जिसमे गाँव की महिलाओ ने अपनी समस्या पंचायत के सामने रखते हुए आवास हेतु एवं जिन्हें शौचालय की जरूरत थी उसके हिसाब से  फार्म भरे  गये |

प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत, अंतिम दिन पर भी ग्रामीणों ने भरे फॉर्म

YOUR REACTION?

Facebook Conversations