डोगरगाँव : ग्राम पंचायत मटगुना सरपंच- चेतन दास,सचिव- योगेश कुमार सरपंच द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गांव में सीसी रोड एवं पुलिया का निर्माण किया जाना था, जिसमें मार्ग का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन अभी तक पुलिया का निर्माण नहीं किया गया है। नाले की ऊंचाई कम होने के कारण बारिश होने पर पानी पूल के ऊपर आ जाता है, जिसे पार करना बच्चों और युवाओं, महिलाओं के लिए खतरनाक हो जाता है | इस गांव के बच्चें मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूल पढ़ने के लिए खुज्जी जाते हैं , जिससे उनकी जान का खतरा बना रहता है | इसके अलावा जनजीवन मिशन योजना के अंतर्गत 97.72 हजार स्वीकृति हुआ है पानी टंकी भी बनाई गई, पर लोगों के घर तक पानी नहीं पहुंच रहा और तो और पानी टंकी का काम अधूरा छोड़ दिया गया | विधायक को आवेदन भी दिया गया पर काम पूरा नहीं हुआ शासन की शांतिधाम योजना के तहत गांव में मुक्तिधाम का निर्माण किया जाना है, लेकिन पोखरनी में लंबे समय से मुक्तिधाम का कार्य अधूरा पड़ा है। ग्राम पंचायत में अभी तक मुक्तिधाम ना होने के कारण मृतक के शरीर को नाले में पानी भरे होने के कारण जलाने में भी परेशानी होती है, क्योंकि गांव में मुक्तिधाम की व्यवस्था नहीं हो पाई है आवेदन कई बार दिया गया है | पुलिया नहीं बनने से आवागमन में दिक्कतें हो रही है। पुलिया के अभाव में मार्ग पर पानी बहने से गंदगी फैल रही है। गौरतलब है कि पंचायत मे निर्माण कार्यो के यह हाल है, तो फिर दूर दराज व आदिवासी अंचलो की पंचायतो मे निर्माण की क्या गति होगी अंदाजा लगाया जा सकता है। यह केवल विभागीय अधिकारियो की उदासीनताओ के चलते अटके हुए है, जबकि इन्हे प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाना चाहिए।

Facebook Conversations