डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर रायपुर में श्रद्धांजलि, विधायक सुनील सोनी समेत जनप्रतिनिधियों ने किया नमन
त्वरित ख़बरें - रायपुर ब्यूरों प्रमुख प्रिया शर्मा

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राजधानी रायपुर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान तथा नगर निगम जोन क्रमांक-2 के सहयोग से जी.ई. मार्ग स्थित शारदा चौक के समीप स्थापित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर संक्षिप्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी तथा पूर्व पार्षद जयंती भाई पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, आम नागरिकों एवं नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, सेवा और समर्पण का प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने उनके विचारों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations