चन्दूलाल चंद्राकर  मेडिकल कॉलेज  में  हड्डी के फेक्चर एवं प्रोलेप्स डिस्क  से पीड़ित मरीज का हुआ सफलतापूर्वक ऑपरेशन
त्वरित खबरें - निशा विश्वास

दुर्ग :- चन्दूलाल चंद्राकर  शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में रिड की हड्डी की समस्या से ग्रसित मरीज उम्र 63 वर्षीय मरीज की हड्डी के फेक्चर एवं प्रोलेप्स डिस्क का सफल ऑपरेशन किया गया। भिलाई निवासी उपेन्द्र सिंह उम्र 63 वर्ष को रिड की हड्डी की समस्या काफी समय से जिससे की मरीज चलने में असमर्थ था तथा थोडी दूर चलते ही दोनों पैरों में झुनझुनी भर जाती थी, जिसके कारण उसे अपने दैनिक कार्यों में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। इसी वजह से वह मरीज अपने दैनिक कार्यों हेतु अन्य व्यक्तियों पर निर्भर रहता था।

न्यूरो सर्जन डॉ. दीपक बंसल के अनुसार मरीज को तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता थी। ऑपरेशन के बिना मरीज का पुरी तरह से ठीक होना संभव नहीं था। ऑपरेशन चन्दूलाल चंद्राकर  शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संम्बद्ध चिकित्सालय के डॉ. दीपक बंसल, सहायक प्राध्यापक एवं न्यूरों सर्जन, डॉ. कौशल साहू, सह-प्राध्यापक, एनेस्थिसिया, तथा ओ.टी. स्टॉफ एवं प्रभारी सिस्टर ओ.टी. श्रीमति ममता वर्मा के सहयोग से इस जटिल सर्जरी को सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया तथा जी.आई.सी.यू. में गहन चिकित्सा प्रदाय होने के उपरांत स्वास्थ्य लाभ की ओर अग्रसर है।

उल्लेखनिय है कि चन्दूलाल चंद्राकर  शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संम्बद्ध चिकित्सालय में ब्लड बैंक की सुविधा का भी आरंम्भ हो चुका है, जिस्से की शल्यक्रिया, गहन चिकित्सा एवं रक्तजनित अनुवांशिक रोगों से पिड़ित मरीजों जिन्हे निर्धारित समय में बार-बार रक्त की आवश्यकता पड़ती है उक्त मरीजों को शासन की योजनाओं के अंतर्गत रक्त प्रदाय किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अस्थि रोग, स्त्री एवं प्रसुति रोग, नेत्र रोग, कान, नाक एवं गला रोग से पिडित मरीजों की शल्यक्रिया भी इस चिकित्सालय में निरंतर अबाध्य रूप से जारी है। नेत्र रोग-कैटरेक्ट (मोतियाबिंद) हेतु फेको मशीन द्वारा नवीनतम पद्वति से शल्यक्रिया कर स्वास्थ्य लाभ प्रदाय कराया जा रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations