रायपुर: छत्तीसगढ़ में पारा गिरना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर समेत कई जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के तापमान पर नजर डाले तो गुरुवार को प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सरगुजा जिले में दर्ज हुआ है। हमेशा की तरह सबसे अधिकतम तापमान राजधानी रायपुर में 28.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। यह तापमान रायपुर के एक हिस्से का है दूसरे हिस्से में तापमान में गिरवाट देखने को मिली है। राजधानी का माना क्षेत्र सबसे ठंडा रहा है। अलाव की व्यवस्था में जुटा नगर निगम रायपुर के शहरी इलाको में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शहर का एयरपोर्ट का इलाका माना क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा है। रायपुर में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम की टीम अलग-अलग इलाको में अलाव की व्यवस्था में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई है। इन इलाकों में तापमान 6.5 डिग्री से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ का सरगुजा में तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया है तो वहीं कोरिया जिले में तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रात का तापमान 10.7 डिग्री दर्ज हुआ। साथ ही बीजापुर में 13.6 डिग्री तापमान रहा है।

Facebook Conversations