छत्तीसगढ़ में कोल संकट : उद्योग मंत्री लखमा ने कोल संकट के लिए बीजेपी सांसदों को ठहराया जिम्मेदार
त्वरित खबरे

रायपुर.09 मई   2022 

 प्रदेश के 10 पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल स्थिति में है. छत्तीसगढ़ में 2 से 4 दिन का ही कोयला बचा है. प्रदेश के कोटे का कोयला भी बाहर भेजा जा रहा है. कोल संकट के मामले में उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बीजेपी के सांसदों को जिम्मेदार ठहराया है.

उद्योग मंत्री लखमा का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कोयले का उत्पादन अधिक होता है, लेकिन अभी कमी आई है.छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसद कोयला संकट को लेकर कुछ नहीं कर रहे हैं. केंद्र सरकार की नीति और नियत अच्छी नहीं है, यहां के सांसद दिल्ली में सिर्फ मीटिंग करने जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ में उनकी जिम्मेदारी उन्हें दिखती नहीं है, यह केंद्र सरकार का काम है

    छत्तीसगढ़ के साथ हो रहा भेदभाव
    मंत्री लखमा ने कहा कि बीजेपी के सांसदों को यह नजर नहीं आ रहा कि छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव हो रहा है. लगातार मुख्यमंत्री प्रयास कर रहे हैं, कोयला मंत्री से बात कर रहे हैं. चिट्ठी लिख रहे हैं पर सांसद लोग बात नहीं कर रहे हैं. बीजेपी के लोग राजनीति करने के लिए बूथों में जाकर मीटिंग करते हैं. केंद्र से यहां बड़े नेता आ रहे हैं लेकिन उन्हें छत्तीसगढ़ का संकट नहीं दिख रहा है.

    YOUR REACTION?

    Facebook Conversations