23 मई 2022
छत्तीसगढ़ में पेंड्रा गौरेला पुलिस ने महर्षि गौतम नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वह सोशल मीडिया पर लगातार सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। अभी राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सीएम को गोली मारने का आदेश मांगा था।
![]()
छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक युवक को उसके अजीबोगरीब मांग के लिए गिरफ्तार किया है। यह युवक सोशल मीडिया और फेसबुक पर वह लगातार सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ टिप्पणी करते रहता है। अभी युवक ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा था, जिसमें उसने सीएम को गोली मारने का आदेश मांगा था। इस मामले की शिकायत जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी ठाकुर घनश्याम सिंह और जिला अध्यक्ष आईटीसेल आमिर अली ने गौरेला थाने में की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
जानकारी के अनुसार महर्षि गौतम नामक पेंड्रा निवासी युवक ने अपने फेसबुक पेज पर लगातार विवादित पोस्ट कर रहा था। राष्ट्रपति से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को गोली मारने का आदेश जारी करने की मांग की थी। इसकी शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सीएम पर ऐसी टिप्पणी को लेकर प्रदेश के कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है। शिकायत दर्ज होते ही गौरेला पुलिस ने महर्षि गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वहीं, पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है कि आखिर वह क्यों इस तरह की पोस्ट करता था। साथ ही उसके सियासी संबंधों की जांच भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह युवक लगातार विवादित पोस्ट कर रहा था। मगर लोग इसके इग्नोर कर रहे थे, जब उसने सारी हदें पार की तो उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आ रही है कि वह स्वाभिमान पार्टी से जुड़ा हुआ था। वहीं, पार्टी के संस्थापक ने मीडिया से बात करते हुए इन आरोपों को खारिज कर दिया है। साथ ही कहा है कि हमारे दल का उससे कोई संबंध नहीं है।

Facebook Conversations