छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के आईबी ग्रुप ने मप्र के धार जिले के बंदनवार में 'सोया फुड एंड फीड प्लांट' स्थापित करने का निर्णय लिया
त्वरित ख़बरें - छत्तीसगढ़ के इस उद्योग समूह का बड़ा कदम : यहां लगाया देश का सबसे बड़ा 'सोया फुड एंड फीड प्लांट'

राजनांदगांव। किसानों की प्रगति और क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से शहर के आईबी ग्रुप ने मप्र के धार जिले के बंदनवार में 'सोया फुड एंड फीड प्लांट' स्थापित करने का निर्णय लिया है। जिसका भूमिपूजन मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोया इंडस्ट्रीज की क्षेत्रवासियों को जो सौगात मिल रही है, वह आईबी ग्रुप का बड़ा कदम है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के कारोबारी और देश की जानी-मानी आईबी ग्रुप का इंट्रागेटेड सोया फुड एंड फीड का प्लांट के लिए मप्र धार जिले के बंदनवार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल भूमिपूजन-शिलान्यास किया।

देश का सबसे बड़ा सोयाबीन प्लांट कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव थे। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि वे धन्यवाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दें कि यह बड़ी सौंगात न सिर्फ बंदनावर के लिए है, बल्कि मप्र के लिए है। यह देश का सबस बड़ा सोयाबीन प्लांट है। सोयाबीन जो अरसे से ब्लेक लिस्ट में डाल दी गई थी, उसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बाहर निकाला है। किसानों के प्रगति और विकास के लिए उन्होंने कहा है कि फिर से प्रयास करेंगे और मप्र को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने व आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक ओर पहल मुख्यमंत्री द्वारा है। सबसे बडा सोयाबीन प्लांट का सेटअप लगने वाला है। राज्य को भी लाभ होगा, क्षेत्र के 15 से 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। सोया प्लांट में 360 करोड़ का निवेश हो रहा है। 200 करोड़ और बाद में निवेश करेंगे। इसके लिए उन्होंने आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने कहा कि वे सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। जिनकी यह सोच है कि जो कृषि उत्पादन, जिस एरिये में उत्पादित होता है वहां उसी संबंधी उद्योग लगना चाहिए। उनकी सोंच को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसी औद्योगिक नीति बनाया कि हम छग से होकर महाराष्ट्र को छोड़ कर मप्र में प्लांट बनाया। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के सहयोग से यह प्लांट महाराष्ट्र से उठकर यहां आया है। आईबी ग्रुप टोटल प्रोटीन बेस्ड कंपनी है उन्होंने कहा कि आईबी ग्रुप पिछले 40 वर्ष से पोल्ट्री इंडस्ट्रीज में काम रहा है। समय के हिसाब से अपने आपको आगे बढ़ाते चल रहा है। आईबी ग्रुप टोटल प्रोटीन बेस्ड कंपनी है। उक्त प्लांट देश का 16वां है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में 5 और प्लांट लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations