भिलाई : भिलाई में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, दूसरे दिन भी नहीं हुई पहचान – पुलिस परेशान भिलाई के भट्ठी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चंद्रा मौर्या टॉकीज के सामने रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे की है।शव मिलने की सूचना के बाद भट्ठी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को सुपेला मर्चूरी में सुरक्षित रखवाया गया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान कराया जा रहा है।मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। उसकी रंगत सांवली है और छाती पर पुराने जलने का निशान है। उसने गुलाबी लाइनिंग वाली सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट पहनी हुई थी।भट्ठी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सकता है, तो तुरंत संपर्क करें।
संपर्क के लिए दिए गए नंबर:
थाना प्रभारी – 9479192023
कंट्रोल रूम – 9479192099|

Facebook Conversations