भारत की  स्मृति मंधाना  को ICC ने वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनाया
त्वरित ख़बरें - ICC अवॉर्ड्स में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा

हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ICC सालाना पुरस्कारों के जरिए सम्मानित करता है। सोमवार को ICC ने 2021 के बेस्ट खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है। इस अवार्ड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं, भारत की लाज स्मृति मंधाना ने बचाई है। मंधाना को ICC ने वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनाया है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर हैं तो वहीं, पाकिस्तान के ही तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर पहले ही मोहम्मद रिजवान बन चुके हैं।

शाहीन अफरीदी सबसे कम उम्र के प्लेयर ऑफ दी ईयर हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र में यह सम्मान हासिल किया। शाहीन ने साल 2021 में 36 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और 22.20 की जबरदस्त औसत के साथ 78 विकेट लिए। 51 रन देकर छह विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपना जलवा बिखेरा है और उन्हें साल 2021 के लिए टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

स्मृति मंधाना 2018 के बाद एक बार फिर वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनी हैं। मंधाना ने 2021 में 22 इंटरनेशनल मैच खेले थे और 38.86 की औसत से 855 रन बनाए थे। मंधाना के आलावा और कोई भी भारतीय खिलाड़ी ICC अवॉर्डस में अपना जलवा नहीं दिखा पाया।

जो रूट को भी सम्मान

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में किए कमाल प्रदर्शन की वजह से टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनाया गया है। उनका मुकाबला 4 बड़े खिलाड़ियों से था जिनमें आर. अश्विन भी थे। जो रूट ने 2021 में कुल 15 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 6 शतक के साथ 1708 रन बनाए। वो एक कैलेंडर साल में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज भी थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations