नई दिल्ली: टीम इंडिया श्रीलंका का टेस्ट सीरीज में पूरी तरह 2-0 से सफाया करना चाहेगी. इस टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीतने के लिए टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. दूसरा टेस्ट मुकाबला बेंगलुरु में कल यानी 12 मार्च से दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. ये टेस्ट मैच डे नाइट फॉर्मेट में होगा, जो पिंक बॉल से खेला जाएगा. पहला टेस्ट मैच भारत ने पारी और 222 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली थी. अब भारत दूसरे टेस्ट मैच को भी जीतकर टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का पूरी तरह 2-0 से सफाया करना चाहता है.
दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक खतरनाक चाल चलने के करीब हैं. दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए रोहित शर्मा अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन को उतारेंगे. आइए एक नजर डालते हैं कि भारत दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ किस Playing 11 के साथ उतरता है.
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी |

Facebook Conversations