अयोध्या से आए अक्षत कलश का दुर्ग जिला स्तर पर भव्य वितरण
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छ.ग. ब्यूरो प्रमुख

दुर्ग- भिलाई / अयोध्या से आये अक्षत कलश को दुर्ग जिला से अन्य खंडो व नगरो मे मे वितरण किया गया जिसमे बड़ी संख्या मे विहिप बजरंदल के कार्यकता उपस्थित रहे कलश को 3 खंड और ६ नगर मे सयोंजक व सह संयोजक की टोली को वितरण किया गया  १ जनवरी से १५ जनवरी तक मंडलो मे वितरण कर गाव गाँव नगर शहर मे राम   भक्त घर घर सम्पर्क करेंगे पूरे गाँव और शहर को अयोध्या बनाने की पुरी तैयारी की जा रही है २२ जनवरी को अयोध्या के साथ साथ पूरे देश मे दिवाली मनाई जाएगी जिसकी तैयरी मे अभी से राम भक्त सभी जुड़ गये है कलश वितरण पर  नगर वासियों ने नगर के आमदी मंदिर(श्रीराम मंदिर)स्टेशन रोड से नगर भ्रमण कर  सदर बाजार (पांच कंडील) दुर्ग में स्थित राम मंदिर में पूजा अर्चना कर रखा* 

Image

मंदिर प्रांगण में बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। अक्षत कलश का  दुर्ग नगर पहुंचने  पर व हर चौक चौराहों पर महिलाओं व पुरुष की भीड़ लग गई। लोगों में कलश को माथे में

लगाने के लिए होड़ सी लगी रही। जय श्रीराम के जय घोष के साथ नगर स्टेशन रोड आमदी मंदिर के मध्य में स्थित राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना व के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर आरएसएस के दिलेश्वर उमरे सुनील पटेल पंचूराम मारकंडेय तोरण सिन्हा पारस जंघेल महेश यादव निकश साहू व दुर्ग के प्रमुख सनातनियों की उपस्थिति रही ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations