राजनांदगांव 11 जुलाई 2025, शहर की ख्यातिलब्ध शिक्षण संस्था गायत्री विद्या मंदिर कंचनबाग में गुरूपूर्णिमा का पर्व पूरे हर्षोल्लास एवं सच्ची श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शाला के वरिष्ठ शिक्षक भूपेन्द्र सिंह क्षत्रिय ने बताया कि हमारे विद्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा का पर्व बहुत अच्छे तरीके से मनाया गया।

इस अवसर पर तीन कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। बच्चे इस यज्ञ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये। शाला के प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा गुरू का जीवन में क्या महत्व होता है इससे विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

Facebook Conversations