नशे में धुत पुलिस कर्मी ने सरकारी वाहन से नंदी बैल को मारी टक्कर।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राहुल ओझा डोंगरगढ़ ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग खैरागढ़- बीती रात संगीत नगरी खैरागढ़ में छुरिया पुलिस कर्मी द्वारा नशे की हालत में नंदी बैल को टक्कर मारकर सौ मीटर तक घसीटा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छुरिया में पदस्थ एक पुलिस कर्मी विभागीय कार्य से खैरागढ़ गया था जहां उसने नशे का सेवन कर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए नंदी बैल को ठोकर मारकर 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। श्री राम गौ सेवा के सदस्यों को सूचना मिलने पर तत्काल मौक़े पर पहुँच कर घायल नंदी बैल की मदद की जहां उपचार के दौरान नंदी बैल की मृत्यु हो गई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिला पुलिस द्वारा बीती रात हुई सड़क दुर्घटना पर लीगल ऐक्शन लिए जाने की जानकारी मिल रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations