दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में 50 लाख रुपये से बनेगी नई पार्किंग, पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग ने शहर के प्रमुख प्रशासनिक केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। वार्ड क्रमांक 38 स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के पार्किंग स्थल में 50 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, निगम सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर तथा वार्ड पार्षद रामचंद सेन की उपस्थिति में विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

भूमिपूजन के बाद महापौर, कलेक्टर और आयुक्त ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए पहुंचते हैं। पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पार्किंग व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ऐसे आधारभूत विकास कार्य आवश्यक हैं। साथ ही अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, पार्षद लोकेश्वरी ठाकुर, कार्यपालन अभियंता मो. सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उप अभियंता मोहित मरकाम, संभव जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations