बेमेतरा में जून 2025 दिन मंगलवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन....
त्वरित खबरें प्रेम मनहोरे ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

बेमेतरा में जून 2025 दिन मंगलवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन* 

 *बेमेतरा 29 मई 2025/-* जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उदेश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा कार्यालय परिसर रुम न. 65 में 03 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे से दोप. 03:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोक्ता शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड सरकंडा बिलासपुर द्वारा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 40 पद योग्यता 12वीं, वेतनमान 9500-30000 आयु 22 से 45 वर्ष, स्थल बेमेतरा जिला हेतु भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा में दिनांक 03 जून 2025, मंगलवार समय 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक उपस्थित हो सकते है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations