त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
भिलाई| भाजपा प्रत्याशी और सांसद विजय बघेल के समर्थन में सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब ने नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। नवागढ़ क्षेत्र के 15 जगह पर आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। तीन जगह पर आम सभा हुई। इस दौरान गुरु साहेब ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम सब को एकजुट होकर एक मत होकर भाजपा में कमल के फूल पर तीन नंबर पर बटन दबाना है। दुर्ग लोकसभा से हम सब को सबसे लोक प्रिय, मिलनसार, सरल, सहज और विनम्र, जनसेवक विजय बघेल को विजय बनाना है। ताकि वे दिल्ली जाकर भारत को विश्व के शिखर पर ले जाने में मोदी जी का हाथ मजबूत करें।

Facebook Conversations